आजमगढ़

मिशनशक्ति मुहिम के तहत तहसील में बना महिला हेल्प डेस्क…

मार्टिनगंज तहसील परिसर में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी नंदिनी शाह ने तहसील परिसर में महिला हेल्प डेस्क लगवाते हुए कहा की अब माताओं बहनों को तहसील परिसर में अधिकारियों को ढूढने व चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

मिशनशक्ति मुहिम के तहत तहसील में बना महिला हेल्प डेस्क

मार्टिनगंज तहसील परिसर में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी नंदिनी शाह ने तहसील परिसर में महिला हेल्प डेस्क लगवाते हुए कहा की अब माताओं बहनों को तहसील परिसर में अधिकारियों को ढूढने व चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी शिकायत कर्ता पीड़ित अपनी शिकायती पत्र लेकर सीधे महिला हेल्प डेस्क पर जाए जहां हमारे सुयोग्य कर्मचारी आपकी प्राथना पत्र को रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को आपकी समस्या से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने का प्रयास करेंगे अभी फिलहाल में हमारे तहसील में तीन महिला लेखपाल नियुक्त है अलग अलग दिन के हिसाब से प्रतिदिन एक महिला लेखपाल कर्मचारी महिला हेल्प डेस्क पर ड्यूटी देंगी वहीं महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त लेखपाल शिवानी सिंह ने बताया की आज हमारे पास 6 प्राथना पत्र आय थे जिसमे से 1का निस्तारण हुआ और अन्य प्राथना पत्रों को तहसीलदार महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमे संबंधित लेखपाल को जांच कर जल्द से जल्द आख्या रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया गया।

 

Brijesh singh

Related Articles

Back to top button